फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव के समीप रनटोला मोड़ पर शनिवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रेणुकूट से सब्जी लेकर युवक अपने घर जा रहा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। युवक के मौत की खबर मिलते ही घरवालों को काठ मार गया। रविवार को सीएचसी दुद्घी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मझौली गांव निवासी सूरज कुमार भारती 24 पुत्र स्वर्गीय रामलाल भारती शनिवार को किसी काम से रेनुकूट गया था। वहां से सब्जी समेत अन्य सामान लेकर वह अपने घर जा रहा था। रात करीब नौ बजे मझौली गांव में रनटोला मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार सूूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को लेकर सीएचसी दुद्घी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौसेरे भाई ने बताया युवक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक की पत्नी ने 15 दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। मृतक के घर में एक 13 वर्षीय बहन और माँ मौजूद है। पिता की कुछ वर्ष पहले रेल दुर्घटना में मौत हो चुकी है। मृतक घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें