फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ गबन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड मधुपुर के शाखा प्रबंधक संजय कुमार मौर्या समेत दो के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई उसी कंपनी के मैनेजर बृजेश कुमार की तहरीर पर हुई। अभियुक्तों पर कंपनी का करीब 114439 रुपये गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना अंतर्गत भीटी गांव निवासी वादी बृजेश कुमार भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन लिमिटेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी गरीब महिलाओं की समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए सूक्ष्म ऋण मुहैया कराने का काम करती है। उनका स्थानांतरण वर्तमान में मिर्जापुर में हो गया है। इसके पूर्व उनके कार्य क्षेत्र में चुनार, अदलहाट, मधुपुर, राजगढ़, घोरावल की शाखाएं थी। उनका आरोप है कि कंपनी के मधुपुर शाखा के प्रबंधक समेत दो लोगों ने समूह की नौ सदस्य महिलाओं को पूर्व में जारी लोन की धनराशि जमा करने पर दूसरे बड़े लोन देने का झांसा देकर बकाया 114439 रुपये जमा करवा लिया। लेकिन कंपनी में जमा न करके के उक्त धनराशि को हजम कर गए। इसकी जानकारी होने पर विभागीय की जांच हुई तो धन हड़पने का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों कर्मियों ने कंपनी की धनराशि जमा करने की बात कहीं, लेकिन अभी तक उन लोगों ने जमा नहीं किया। पुलिस का कहना है कि बृजेश के प्रार्थना पत्र पर करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिया निवासी एवं कंपनी के शाखा प्रबंधक संजय कुमार मौर्या और मिर्जापुर के गंगाउत निवासी मैनेजर राजकुमार के खिलाफ गबन का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें