फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ गांवों की बिजली गुल

Wed, 12 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पन्नूगंज सब स्टेशन में मंगलवार की सुबह तकनीकी गड़बड़ी से लगी आग के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे करीब दो सौ गांव प्रभावित हैं। बुधवार को चंदौली और मिर्जापुर से विभाग ने आठ पैनल मंगा लिये हैं। देर रात या गुरुवार की सुबह तक पैनल लगा दिये जाएंगे। एक्सईएन यूके मिश्रा का कहना है कि 48 घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।       
विज्ञापन


पन्नूगंज सब स्टेशन में लगी आग से रामगढ़, मरकरी और नगवां फीडर से जुड़े गांवों में आपूर्ति ठप है। बारिश के मौसम में जब किसानों को कृषि कार्य के लिए बिजली की जरूरत है ऐसे में आपूर्ति ठप होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल परियोजनाओं से शुद्घ पेयजल की आपूर्ति भी ठप है। इससे ग्रामीणों को हैंडपंपों पर पानी के लिए कतार लगानी पड़ रही है।

राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता यूूके मिश्रा ने बताया कि सोनभद्र के स्टोर में पैनल नहीं हैं। इसलिए बुधवार को मिर्जापुर और चंदौली से आठ पैनल मंगाए गए हैं। पन्नूगंज सब स्टेशन पर पैनलों को उतार भी लिया गया है। देर रात या फिर गुरुवार की सुबह पैनलों को कसा जाएगा और फिर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें