फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पांच दिन से कई गांवों में हाथियों का आतंक, लोगों ने छोड़ा घर

Tue, 29 Oct 2019 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रांत के बार्डर से लगे यूपी के सोनभद्र जिले के कई गांवों में पांच दिन से हाथियों का झुंड आतंक मचाए हुए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथी शाम होते ही गांव घुस कर तांडव कर रहे हैं। दिन भर जंगल में गर्जना करते हैं। सोमवार की रात में भी करमघट्टी गांव मे घुसे हाथियों के झुंड ने खूब आतंक मचाया। मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड पुन: जंगलों में चला गया।
विज्ञापन


करमघट्टी गांव में सोमवार की रात हाथियों का झुंड घुस गया। गांव के मंधारी, मान सिंह, हूबलाल सहित छह लोगों का घर गिरा दिया और घरों मे रखा महुआ, मक्का और धान हाथी खा गए। इसके साथ ही फसलों को भी क्षति पहुंचाया। हाथियों के उत्पात से भयभीत ग्रामीण अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर छोड़ रात होते ही अन्यत्र चले जा रहे है। हाथियों के उत्पात से पूरा गांव दहशत में है।  

गांव के कामेश्वर, अनुराग, सुखनारायण, रामेश्वर, रामलखन जगसाय, लालशाय अहिबरन, रामसुभाग आदि ने बताया कि अरहर, धान, सरसो की फसल को हाथियों के झुंड ने भारी नुकसान पहुंचाया है। रविवार रात हाथियों का झुंड मगरमाड़ गांव में घुसा था। गांव के नाबालिग सिंह, लालशाय और विमला देवी का घर मे रखा धान, मक्का को हाथी खा गए और तोड़ फोड़ मचाते हुए घर गिरा दिया।
विज्ञापन


घर के पास में अरहर की फसल को भी रौंद दिया।  लीलावती, जगसाय, सहदेव के अरहर की फसल को भी रौंद डाला। हाथियों के  आतंक से ग्रामीण रात होते ही घर छोड़ दे रहे हैं। बताया जा रहा कि हाथियों के दल मे दो बच्चे हैं। बच्चे जिधर जा रहे है झुंड भी उधर घर मकान गिराते हुए पहुंच जा रहा है।


 
विज्ञापन

जिलाधिकारी से ठोस कदम उठाने की मांग

बभनी क्षेत्र में हाथी के तांड़व के बाद से गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बभनी, म्योरपुर, जरहा वन रेंज के अफसर अपनी टीम के साथ हाथियों को जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ की सीमा तक भगाया, लेकिन शाम ढलते ही हाथियों का झुंड करमघट्टी गांव मे घुस गया। इस पर लोग घर छोड़कर भागना शुरू कर दिया।

इस दौरान करमघट्टी ग्राम प्रधान रामकुमार, भवर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश गुप्ता, विजेन्द्र कुमार, बभनी वनक्षेत्रधिकारी अवध नारायण मिश्रा, जरहा वनक्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार, म्योरपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार की सुबह हाथियों का झुंड जंगल का रुख कर ली। करघट्टी, मगरमाड़ के सैकड़ो ग्रामीण तीन दिन से प्रधानों के घरों पर डेरा डाले हैं।

सोमवार की रात करमघट्टी गांव मे हाथियों का झुंड घुस गया जिस कारण भय से सैकड़ो लोग प्रधान के घर रात गुजारे। इस दौरान भवर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भी पहाड़ो के नीचे बसे मासूम बच्चो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें