फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बकाएदारों की मांगी रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में एक फरवरी से बिजली बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके लिए विद्युत निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। एक्सईएन एसके सिंह ने समस्त अवर अभियंताओं से दस हजार के ऊपर के बाकीदारों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि उनकी आपूर्ति ठप कर बकाया जमा कराया जा सकें।
विज्ञापन

सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के बकाए बिल पर लगे सरचार्ज को माफ करने के लिए आसान किश्त योजना शुरू की है। इसके तहत बकाएदारों का संपूर्ण सरचार्ज माफ किया जा रहा है। 31 जनवरी 2020 तक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। आसान किश्त योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के समय उपभोक्ताओं को अपनी बकाए मूल धनराशि का पांच प्रतिशत अथवा न्यूनतम 15 सौ रुपये के साथ माह का वर्तमान बिल जमा करने अनिवार्य है। कई किश्तों में बकाया धनराशि देने की व्यवस्था दी गई है। शासन के निर्देश पर विद्युत निगम द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर भी लोगों के बिजली के बिल में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त करने के साथ ही पंजीकरण कर योजना का लाभ देने का का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकांश बाकीदार बकाया जमा करने में रुचि नहीं ले रहे है। इसको विद्युत निगम ने गंभीरता से लेते हुए बाकीदारों की आपूर्ति ठप करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने की तैयारी मेें अभी से जुट गया है। इस संबंध में राबट्र्सगंज विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन एसके सिंह ने कहा कि एक फरवरी से दस हजार के अधिक के बाकीदारों के खिलाफ आरसी जारी करते हुए उनकी आपूर्ति ठप कराई जाएगी। बाकीदारों से सरचार्ज सहित बकाया बिल जमा कराया जाएगा। इसके लिए अभी से बाकीदारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उपभोक्ताओं को करें जागरूक
सोनभद्र। सदर विकास खंड के आमडीह और मधुपुर में शुक्रवार को विद्युत निगम द्वारा आसान किश्त योजना शिविर लगाई गई थी। मिर्जापुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कैंप का निरीक्षण करते हुए मातहतों को योजना के बारे में लोगों को जानकारी देने का निर्देश दिया। ताकि अधिक से अधिक लोग लाभांवित हो सकें। एक्सईएन एसके सिंह, एसडीओ रामेंद्र पांडेय, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें