प्रसव और जांच के सभी उपकरण पेटियों में आज भी बंद ही हैं। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से केंद्र पर बिजली की व्यवस्था उपलब्ध करा दी है, लेकिन अब केन्द्र से चिकित्सक का तबादला हो गया। केंद्र पर डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में संविदा आयुष डॉक्टर को तीन दिन के लिए अटैच किया गया है। यही हाल नगर के वार्ड नंबर 18 के सिनेमा रोड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का है।
एनसीएल सीएसआर की ओर से उप स्वास्थ केंद्र का निर्माण कराया गया है। नगर पंचायत ने केंद्र पर पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी है। बिजली नहीं होने से केंद्र पर कोई नहीं बैठता, वहां ताला लटका रहता है। मजबूरी में क्षेत्र की महिलाएं प्रसव के लिए या तो डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय या फिर निजी या फिर अवैध प्रसव केन्द्रों पर जाती है। यही हाल क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के लोझरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का है।
यहां सीनीयर डॉक्टर है, जांच इलाज, प्रसव और भर्ती के लिए बेड भी उपलब्ध है, लेकिन वर्षों से बिजली कनेक्शन का मामला अटका हुआ है। विभाग बिजली कनेक्शन कराने की बात तो करता है, मगर कनेक्शन हो नही पा रहा है। इस कारण केन्द्र पर मरीजों को सिर्फ दवा ही दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सीएचओ की तैनाती है, लेकिन वो जल्दी आती नहीं है। मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को लेकर 10 किलोमीटर दूर डिबुलगंज जाना पड़ता है। यहां प्रसव की भी सुविधा नही है।
बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। बिजली निगम को कनेक्शन करना है। जल्द ही परासी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी। - राम सिंह, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर-म्योरपुर
औड़ी पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। वहां बिजली और पानी की व्यवस्था हो गई है। प्रसव किन कारणों से नहीं हो रहा है, पता कर वहां जल्द ही प्रसव शुरू कराया जाएगा। लोझरा पीएचसी में बिजली के लिए आवदेन हो गया है। जल्द ही वहां कनेक्शन हो जाएगा। - डॉ.पीएन सिंह, अधीक्षक-म्योरपुर सीएचसी