फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन बिजली सब सून: स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं हो पा रहे प्रसव, निजी अस्पतालों की चांदी; जानें पूरा मामला

Mon, 18 Aug 2025 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में अनपरा नगर के औड़ी स्थित पीएचसी में प्रसव न हो पाने के कारण महिलाओं को निजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। इस केंद्र पर विद्युतीकरण की व्यवस्था न होने की वजह से काफी समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
अंधेरे में हो रही दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। मगर अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोझरा और उप स्वास्थ्य केंद्र परासी में विद्युतीकरण नहीं हो सका है।

विज्ञापन


अनपरा नगर के औड़ी स्थित पीएचसी में चिकित्सक की कमी की वजह से तो लोझरा और परासी में बिजली व्यवस्था नहीं होने से प्रसव नहीं हो पा रहा है। जबकि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे निजी और अवैध प्रसव केंद्र मरीजों की जेबें ढीली कर रहें हैं।

नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर 6 के औड़ी में स्वास्थ विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। नगर और ग्रामीण इलाकों का केन्द्र होने के कारण शासन की ओर से यहां गर्भवती महिलाओं की पूर्ण जांच और सुरक्षित प्रसव के सभी उपकरण उपलब्ध करा गए हैं। महिला चिकित्सक की तैनाती भी कराई गई, लेकिन लंबे समय से बिजली नही होने के कारण केन्द्र पर आज तक एक भी प्रसव नही हो पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

मरीजों-तीमारादों को परेशानी

प्रसव और जांच के सभी उपकरण पेटियों में आज भी बंद ही हैं। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से केंद्र पर बिजली की व्यवस्था उपलब्ध करा दी है, लेकिन अब केन्द्र से चिकित्सक का तबादला हो गया। केंद्र पर डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में संविदा आयुष डॉक्टर को तीन दिन के लिए अटैच किया गया है। यही हाल नगर के वार्ड नंबर 18 के सिनेमा रोड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का है।

एनसीएल सीएसआर की ओर से उप स्वास्थ केंद्र का निर्माण कराया गया है। नगर पंचायत ने केंद्र पर पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी है। बिजली नहीं होने से केंद्र पर कोई नहीं बैठता, वहां ताला लटका रहता है। मजबूरी में क्षेत्र की महिलाएं प्रसव के लिए या तो डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय या फिर निजी या फिर अवैध प्रसव केन्द्रों पर जाती है। यही हाल क्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के लोझरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का है।

यहां सीनीयर डॉक्टर है, जांच इलाज, प्रसव और भर्ती के लिए बेड भी उपलब्ध है, लेकिन वर्षों से बिजली कनेक्शन का मामला अटका हुआ है। विभाग बिजली कनेक्शन कराने की बात तो करता है, मगर कनेक्शन हो नही पा रहा है। इस कारण केन्द्र पर मरीजों को सिर्फ दवा ही दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सीएचओ की तैनाती है, लेकिन वो जल्दी आती नहीं है। मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को लेकर 10 किलोमीटर दूर डिबुलगंज जाना पड़ता है। यहां प्रसव की भी सुविधा नही है।

बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। बिजली निगम को कनेक्शन करना है। जल्द ही परासी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की सुविधा शुरू हो जाएगी। - राम सिंह, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर-म्योरपुर
विज्ञापन

औड़ी पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। वहां बिजली और पानी की व्यवस्था हो गई है। प्रसव किन कारणों से नहीं हो रहा है, पता कर वहां जल्द ही प्रसव शुरू कराया जाएगा। लोझरा पीएचसी में बिजली के लिए आवदेन हो गया है। जल्द ही वहां कनेक्शन हो जाएगा। - डॉ.पीएन सिंह, अधीक्षक-म्योरपुर सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें