फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कल से बिजली कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज स्थित एक्सईएन कार्यालय में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों की सभा हुई। इसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सभी ने एक स्वर में निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

साथ ही 29 मई से अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। सभा के दौरान वक्ताओं ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन पर आरोप लगाया कि वह आंकड़ों का फर्जीवाड़ा कर बढ़ा चढ़ाकर घाटा दिखा रहे हैं और आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ डालना चाहते हैं।
इसके पीछे मुख्य मकसद निजी घरानों की मदद करना है। वक्ताओं ने बताया कि 28 मई को भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 29 मई से संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का नोटिस दिया है।
विज्ञापन

सभा एवं विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेश यादव, कृपाशंकर यादव, शिवम गुप्ता, राहुल सुंदरम, विवेक कुमार, महेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामलाल, अविनाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें