फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सुधरेगी बिजली

Sun, 12 Mar 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली पर भरपूर बिजली देने के लिए अनपरा की सभी इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए जहां बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियोजना में पूरी क्षमता से बिजली पैदा की जा रही है। वहीं अनपरा परियोजना में भी थर्मल बैकिंग रोककर इकाइयों को पूरी क्षमता से चलाने का प्रयास बना हुआ है। उधर, डेढ़ माह से बंद चल रही 1140 मेगावाट वाली पारीक्षा परियोजना से भी लगातार दो दिन से यहां की दो इकाइयों से बिजली उत्पादन लिया जा रहा है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक जरूरत पड़ी तो और इकाइयों को भी सोमवार को उत्पादन पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन



बताते चलें कि चार दिन  पूर्व बारह सौ मेगावाट वाली लैंको की दोनों इकाइयां बंद होने से परियोजना  का उत्पादन शून्य हो गया था। इस परियोजना की पूरी बिजली उत्तर प्रदेश को  मिलती है, इसलिए ऊर्जा जगत में हायतौबा की स्थिति बन गई थी। वहीं ओबरा सी-उन्नाव 765केवीए लाइन में आए फाल्ट के चलते लगातार दो दिन तक अनपरा परियोजना में भी उत्पादन गिराना पड़ा।


हालात को देखते हुए अभियंताओं ने युद्ध स्तर पर प्रयास कर शनिवार को पारेषण लाइन का फाल्ट दूर कर लिया और इसी के साथ जहां लैंकों की दोनों इकाइयों से पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया। वहीं अनपरा परियोजना का भी उत्पादन बढ़कर 25 सौ मेगावाट के करीब पहुंच गया। होली पर बिजली को जरूरत और अनपरा की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती होने के नाते यहां सोमवार को भरपूर बिजली उत्पादन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



उधर, अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि ऊर्जा जरूरत को देखते हुए परियोजना में बेहतर उत्पादन बनाए रखने का प्रयास जारी है।  वहीं लैंको के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन जारी है। कोई दिक्कत नहीं आई तो यह क्रम आगे भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें