सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर अंतर्गत छपका स्थित विद्युत उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे उपकेंद्र से करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत प्रेषण खंड सोनभद्र के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को उपकेंद्र पर 33 केवी बस को बदलने के लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। इस दौरान 33 केवी सोनपंप प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय एवं चतुर्थ उपकेंद्र, 33 केवी उपकेंद्र सलखन, 33 केवी उपकेंद्र चुर्क, 33 केवी उपकेंद्र घोरावल तहसील एवं 10 एमवी ए प्रथम एवं द्वितीय आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि चुर्क नगर, सलखन एवं घोरावल तहसील क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं से उन्होंने अपने स्तर पर जलापूर्ति की व्यवस्था पूर्व में कर लेनें की अपील की है। ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित के दौरान उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो। छपका से 33 केवी उपकेंद्र हाइडिल की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।