ओबरा में रक्तदान शिविर में शामिल लोग।
- फोटो : SONBHADRA
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को नगर के पटेल स्मृति केंद्र में सत्यकाम संस्था की ओर से सामूहिक स्वैच्छिक रक्तदान व नि:शुल्क दांत एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 यूनिट रक्तदान जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में किया गया। संचालन जिला प्रभारी सोनभद्र सिद्धार्थ आर्य व मोहित पटेल ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी ने झंडारोहण कर किया। शिविर में सत्यकाम की मुख्य शाखा प्रयागराज से 13 जनों ने भाग लिया। 120 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई। सत्यकाम संस्था के महासचिव अमन पांडेय वीरेंद्र सिंह, सनोज कुमार, राहुल यादव, अंकित यादव व लोकेश कुमार रहे।