फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांव में चार दिन से ठप है बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लगभग 14 हजार की आबादी प्रभावित है। लोग इस भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हैं। किसी तरह हैंडपपंप के भरोसे अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इसमें भी कई ऐसे हैंडपंप हैं जो भूजल स्तर नीचे होने के कारण पानी भी छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व आई आंधी बारिश के दौरान बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे और तार जमींदोज हो गए थे। लोगों की शिकायत के बाद भी विभागीय लापरवाही के चलते अब तक उनकी मरम्मत नहीं हो सकी है। लोग पेयजल के साथ ही उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दिनों आयी आंधी बारिश से खजुरी, जाबर, दीघुल, पीपरडीह, मलदेवा गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। तब से बिजली के खंभे जस का तस गिरे पड़े हुए हैं। क्षेत्र के आशीष कुमार गुप्ता, डोमन राम, अनिल कुमार, अंजनी कुमार आदि लोगों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को कई बार गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होने के बारे में अवगत कराया गया। उसके बावजूद बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि पांच गांव में चार दिनों से बिजली गुल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक बिजली गांव में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिसे गांव के ग्रामीण रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि यदि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो गांव के लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें