अनपरा। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई सोमवार को सुबह करीब 11 बजे तकनीकी कारणों से ट्रिप कर गयी। इससे इस इकाई से उत्पादन ठप हो गया। हालांकि युद्ध स्तर पर प्रयास करके देर शाम तक सिंक्रोनाइज कर लिया गया।
परियोजना प्रबंधन के अनुसार सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे 210 मेगावाट की तीसरी इकाई के बॉयलर में आई तकनीकी कारणों से ट्रिप कर गयी थी। जिसे युद्ध स्तर पर कार्य कर देर शाम तक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवी इकाई रविवार को बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद करनी पड़ी थी। इस इकाई को उत्पादन रत करने में 48 घण्टे का लगभग समय लग सकता है। इस दौरान परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 111 व दूसरी से 114 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 355 मेगावाट, अनपरा डी की छठीं इकाई से 470 मेगावाट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड 13140 मेगावाट बनी हुई थी।