विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर मांगों को पूरा करने को लेकर क्रमिक अनशन शुरू किया। पहले दिन अनशन पर मुन्ना खान, गुड्डन प्रसाद, रमाशंकर, रामचंद्र, जमीर खान बैठे।
अजय कुमार सिंह ने कहा कि कांट्रैक्ट लेबर एक्ट 1970 के अनुपालन में नियमित रूप से कार्य कर रहे संविदा श्रमिकों को आवास से बाहर किए जाने के प्रति प्रबंधन के रवैये से कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। उमेश कुमार ने कहा कि परियोजना कॉलोनी की सड़कें गड्ढे और धूल से भरी हैं। इसके अनुरक्षण अथवा मरम्मत कार्य को लेकर परियोजना प्रबंधन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा।
हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि निर्माणाधीन सी परियोजना को देखते हुए परियोजना चिकित्सालय में सर्जन,नेत्र रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के साथ गुणवत्तापूर्ण औषधियों की व्यवस्था नहीं हो रही है। सभा को लालचंद, दीपक कुमार, आरपी त्रिपाठी, उमेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
अध्यक्षता इं अंकित प्रकाश ने की। संचालन योगेंद्र प्रसाद ने किया। प्रभात पांडेय, संजय शर्मा, चंद्रकांत, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, राजू सिंह, मोहनलाल, उदित नारायण, दुर्गा मिश्रा, प्रदीप तिवारी, विनोद जायसवाल, विनय कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, महेश विश्वकर्मा, आरके शर्मा, सैफुद्दीन, शिव कुमार आदि रहे।