सोनभद्र। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज और पिपरी अंतर्गत आने वाले विद्युत कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। विद्युत उपभोक्ता विभाग के सभी उपखंड एवं उपकेंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराते हुए ओटीएस का लाभ ले सकते हैं।
एक्सईएन पिपरी के मुताबिक रात 12 बजे के बाद तक भी यदि उपभोक्ता लाइन में लगे है तो उन्हे ओटीएस योजना का लाभ दिया जाएगा। बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में रविवार को अवकाश के दिन भी सभी बिजली विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे और ओटीएस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। एक्सईएन पिपरी सुजीत गुप्ता ने बताया कि ओटीएस का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को दिलाने के लिए बिजली विभाग के सभी कार्यालय रविवार को खुले रहेंगे। उपभोक्ता अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय या उपखंड एवं उपकेंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराते हुए ओटीएस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद तक उपभोक्ताओं की लाइन लगी होगी तब भी उन्हें ओटीएस का लाभ दिया जाएगा।