अनपरा। लगातार बारिश होने के कारण सूबे का तापमान गिर रहा है। इस वजह से बिजली की मांग मे भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 28 सौ मेगावाट और गिर गई। इस वजह से उत्पादन निगम सहित निजी क्षेत्र की ईकाईयों पर थर्मल बैकिंग लगा दी गई। सोमवार को जहां प्रदेश में बिजली की मांग 26 हजार के आस पास थी, वहीं बारिश के कारण बुधवार को बिजली की मांग अचानक ढाई हजार मेगावाट गिरकर साढ़े 23 हजार मेगावाट पर आ गई। बृहस्पतिवार को बिजली की मांग 28 सौ मेगावाट और लुढ़क गई और 21 हजार के पास आ गई। बिजली की मांग अचानक कम होने के कारण सभी इकाईयों पर थर्मल बैकिंग की गई। देर शाम प्रदेश मे बिजली की अधिकतम मांग 20928 मेगावाट और न्यूनतम मांग 13030 मेगावाट रही।