फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग 30 हजार मेगावाट के आसपास

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। बारिश के बाद बढ़ी उमस के कारण बिजली की मांग लगातार 30 हजार मेगावाट के आसपास चल रही है। इस बीच निगम सहित सभी इकाइयों को भी पूर्ण क्षमता से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


गत पांच दिनों में बारिश नही होने के कारण उमस बढ़ी है। उमस से राहत पाने के लिए लोग लगातार कूलर एवं ऐसी का इस्तेमाल कर रहें हैं, जिससे पिछले पांच दिनों से प्रदेश में बिजली की मांग 30 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई है। बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा है। शनिवार की देर रात पीकआवर में निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई से 500 मेगावाट, छठवीं ईकाई से 504 मेगावाट और सातवीं इकाई से 508 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन किया गया। निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की पहली ईकाई से 600 मेगावाट का उत्पादन किया गया। बीते सोमवार को बीटीएल के कारण बंद हुई अनपरा की 500 मेगावाट की चौथी इकाई की लीकेज की मरम्मत कर ली गई है। रविवार की देर रात इकाई से उत्पादन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें