फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिल की कमियां सुधारने के लिए बिजली निगम लगाएगा मेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और गलत बिल को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में 17, 18 और 19 जुलाई मेगा कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसमें नये संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने सहित अन्य शिकायत प्राप्त कर उपभोक्ता की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि पूर्व में गलत बिलिंग को दूर करने को लेकर कई कार्य हुए हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व उपभोक्ताओं की ओर गलत बिल की शिकायत प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में बिल रिवीजन के लिए मेगा कैंप का आयोजन वितरण खंड के स्तर पर किया जाएगा। मेगा कैम्प में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि 17 जुलाई को विद्युत वितरण खंंड पिपरी के अनपरा में कैंप होगा, जबकि 18 जुलाई को रेणूकुट में मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। 19 जुलाई को दुद्धी तहसील पर कैंप लगेगा। विद्युत वितरण खंड राॅबर्टसगंज के तीनताली में 17 जुलाई को, 18 को तिलौली और 19 को चतरा मार्केट में कैंप आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें