फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सूबे में बिजली की खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 59 करोड़ यूनिट तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी में बिजली की खपत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को सूबे में एक दिन में सर्वाधिक 59 करोड़ यूनिट की बिजली की खपत दर्ज की गई है। अब तक सर्वाधिक खपत वर्ष 2023 में तीन सितंबर को 57.9 करोड़ यूनिट दर्ज हुई थी। इस बार मई में ही यह आंकड़ा ध्वस्त हो गया है। अभी मांग में लगातार वृद्धि जारी है। इससे जल्द ही छह सौ करोड़ यूनिट का आंकड़ा भी पार होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सूबे को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए राज्य उत्पादन निगम की इकाइयां पूरी क्षमता से संचालित हैं। बावजूद मांग पूरी नहीं हो पा रही। निजी क्षेत्र और सेंट्रल पूल से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। इस बीच बिजली की खपत के नए रिकॉर्ड बनाने से उत्पादन निगम की चिंता बढ़ने लगी है। लोड डिस्पैच सेंटर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 के सितंबर में एक दिन में बिजली की सर्वाधिक खपत दर्ज हुई थी।
वहीं इस बार मई में ही पुराना रिकार्ड टूट गया है। रविवार को खपत 58.7 करोड़ यूनिट था, जो मंगलवार को 590 करोड़ यूनिट के नए रिकार्ड तक पहुंच गया। मंगलवार को पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग 27168 मेगावाट और न्यूनतम मांग 21863 मेगावाट रही। निगम की सभी परियोजनाओं से कुल 5170 मेगावाट और शेष मांग की आपूर्ति निजी क्षेत्र की परियोजनाओं से रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें