फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल : 75 हजार था बकाया, आठ साल में बढ़कर हो गया 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विद्युत निगम सोनांचल में बिजली आपूर्ति करने में भले ही सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में पीछे है,लेकिन उपभोक्ताओं के घर मनमाना बिल भेजने में अव्वल है। निगम की लापरवाही से उपभोक्ताओं के यहां भारी भरकम बिल पहुंच रहा है। बिल देखते ही लोगों के होश उड़ जा रहे हैं। वे इसकी शिकायत लेकर निगम के कार्यालयों का चक्कर लगाने को विवश हैं। यहां उन्हें समाधान के बजाय बस आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

ताजा मामला चुर्क नगर क्षेत्र का है। उपभोक्ता रामचंद्र के नाम से बिजली कनेक्शन है। उन्हें हाल ही में 10 लाख रुपये बकाया का बिजली बिल भेजा गया है। भारी भरकम बिल देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बीते सोमवार को रॉबट् र्सगंज स्थित निगम के एक्सईएन कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि उनके यहां बिजली की खपत बहुत कम है। वर्ष 2015 में 75 हजार रुपये बकाया बिल था। इसके बाद बीते आठ वर्षों में करीब दस गुना बिल बढ़ गया। हाल ही में 10 लाख रुपये का बिजली बिल मिला है। उन्होंने एक्सईएन से निरीक्षण कर बिल में सुधार कराने की अपील की। इसी तरह नगर के विस्तारित क्षेत्र के सजौर में रहने वाले हरिओम मिश्र ने बढ़ा बिल आने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग के हिसाब से कम बिजली की खपत कम हुई है, जबकि उनके यहां अधिक बिल का मेसेज पहुंच रहा है। मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल सुधार के लिए वह करीब डेढ़ माह से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, मगर अभी तक बिल में सुधार नहीं हो सका है। यही हाल करनवाह निवासी दूधनाथ मौर्य का है। एक किलोवाट के कनेक्शन पर मनमाना बिल आ रहा है। मीटर में रीडिंग कम होने के बाद भी उससे कहीं अधिक बिल भेजा जा रहा है। हर बार शिकायत के बार समाधान की बात कही जाती है, मगर नतीजा जस का तस है। बीते दिनों बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर दुद्धी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू ने हंगामा किया था। इस संबंध में एक्सईएन-बिजली रॉबट् र्सगंज अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में त्रुटि है, उसमें सुधार कराया जा रहा है। अगर किसी उपभोक्ता के यहां गलत बिल आ रहा है तो वे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें