फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर की केबिन में मृत मिला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र के सिंगरौली-औड़ी मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक ट्रेलर के केबिन में चालक का शव मिला। परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शव कब्जे में लेने के दौरान पुलिस की उनसे नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है। मप्र के सिंगरौली जिले के सुधा गांव के झारकटिया निवासी रामप्रवेश गुर्जर उर्फ चंदा (22) सोमवार की रात सिंगरौली से कोयला खाली कर अनपरा की ओर आ रहा था।
रास्ते में आरपीएल पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ा हो गया। मंगलवार की सुबह किसी राहगीर ने फोन से वाहन स्वामी को बताया कि उसका वाहन काफी देर से पेट्रोल पंप के सामने खड़ा है। सूचना पर वाहन स्वामी मौके पर पहुंचा तो चालक अंदर केबिन में मृत हाल में पड़ा था।
विज्ञापन

सूचना पर अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वाहन को दूसरे चालक के माध्यम से अनपरा थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया गया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
थाने पहुंचे परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। वह शव को वाहन से उतारने नहीं दे रहे थे। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई। देर शाम जब पिता पहुंचे तो वाहन को थाने के अंदर लेने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।


तीन साल पहले हुई थी शादी
राम प्रवेश अपने घर का इकलौता बेटा था। तीन वर्ष पूर्व ही उसकी छत्तीसगढ़ में शादी हुई थी। तीन बहनों में एक की शादी हो चुकी है और दूसरी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। राम प्रवेश और उसके पिता मजदूरी कर घर चलाते थे। बेटे के चले जाने के बाद मां बेसुध हो गई है। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें