विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली कस्बा निवासी विनय कुमार कन्नौजिया (42) पुत्र स्व. रामकृष्ण कन्नौजिया की शुक्रवार को भोर में वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह विद्युत विभाग में बीना में सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार को रात में तबियत खराब होने पर उन्हें दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। इस दौरान उनका रक्तचाप निम्न स्तर पर आ गया था। तबियत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रात में ही वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार को भोर में उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई विवेक कुमार कन्नौजिया ने बताया कि मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका।