फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज आंधी में गिरे बिजली के पोल, सैकड़ों गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/म्योरपुर/बीजपुर। आंधी-बारिश के दौरान बुधवार की शाम जगह-जगह तार और पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। कहीं 20 तो कहीं 24 घंटे से बिजली नहीं होने से गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढकर मरम्मत करने में जुटे रहे। हालांकि बृहस्पतिवार की देर शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम इलाके में हल्की बारिश के बीच तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पिपरी से आने वाले 33 केवी मेन लाइन के कई खंभे रनटोला और पिपरी के जंगल में गिर गए। इससे म्योरपुर, बभनी, नधिरा, बीजपुर आदि उपकेंद्र से जुड़े बभनी, असनहर, डूभा, संवरा, घघरी, घघरा, बरवे, चौना, बैना, कोंगा, धनखोर, करकच्छी, बजिया, छिपिया, पोखरा, चैनपुर, धनवान, मचबंधवा सहित सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी में लोग रात में बेहाल रहे। बिजली न होने से लोगों को पानी की भी समस्या उठानी पड़ी। जेई बिहारी लाल ने बताया कि बुधवार को आंधी के कारण पांच खंभे टूट गए हैं। अन्य स्थानों पर भी फाल्ट आया है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उधर, बीजपुर में राय कॉलोनी फीडर से जुड़े सैकड़ों घरों की बत्ती गुल होने से उपभोक्ता पानी के लिए भी परेशान रहे। बाल्टी-डिब्बा लेकर वह टैंकर से पानी भरने का इंतजाम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की देर शाम तक आपूर्ति सुचारू न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी। सबसे बड़ी समस्या पानी की है। इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ राजेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पोल और अन्य संसाधन की व्यवस्था कर इसे ठीक कराने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें