फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर पूर्वी टोला जाने वाले मार्ग नकटू से बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नकटू मार्ग पर घेरेबंदी कर एक संदिग्ध को दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान शेरू निवासी डोडहर के रूप में हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई ओमप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सुदामा यादव, मंगल प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें