फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली कटौती से ठप हो गए इलेक्टि्रक बसों के पहिए

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टैंड में चार्जिंग के लिए खड़ी इले​क्टि्रक  बस। स्रोत विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में बिजली कटौती के कारण इलेक्टि्रक बसों के पहिए थम गए। बिजली के बिना बसें चार्ज नहीं हो सकीं। इससे वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले यात्री घंटों हलकान रहे। चार्ज होने के बाद इलेक्टि्रक बसों का संचालन करीब तीन घंटे विलंब से हुआ। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए दो इलेक्टि्रक बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं एक इलेक्टि्रक बस प्रयागराज से बनारस होते हुए रॉबर्ट्सगंज तक चलाई जा रही है। इन बसों के संचालन में दिक्कत न हो, इसके लिए रॉबर्ट्सगंज रोडवेज स्टेशन परिसर में 440 वोल्ट क्षमता का चार्जिंग पॉइंट बना है।
प्रयागराज से आने वाली इलेक्टि्रक बसें यहां चार्ज होने के बाद पुन: अपने निर्धारित रास्ते से गंतव्य को रवाना होती हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में करीब एक बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहीं। इससे इलेक्टि्रक बसें चार्ज नहीं हो सकीं। रॉबर्ट्सगंज से बनारस के रास्ते प्रयागराज जाने वाली इलेक्टि्रक बस साढ़े पांच बजे के बाद रॉबर्ट्सगंज से रवाना हुई। जबकि रॉबर्ट्सगंज से इस बस का संचालन दोपहर में तीन बजे ही निर्धारित हैं। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज जाने वाली इलेक्टि्रक बस करीब तीन घंटे विलंब से संचालित हुई।
विज्ञापन

प्रयाजराज जा रहे आदित्य त्रिपाठी, मनीष आदि ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। मगर रॉबर्ट्सगंज में आये दिन इस तरह की समस्या सामने आ रही है। बिजली निगम की गलतियों का खामियाजा परिवहन निगम के कर्मचारी और यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन सीबी ठाकुर ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए आपूर्ति बाधित थी। व्यापारियों के विरोध के चलते दिक्कत हुई है। जल्द आपूर्ति बहाल की जा रही है।
-
वर्जन:
रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज के बीच दो इलेक्टि्रक बसों का संचालन होता है। वहीं, रॉबर्ट्सगंज से बनारस होते हुए प्रयागराज के लिए भी इलेक्टि्रक बस चलाई जा रही है। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से इलेक्टि्रक बसों का संचालन प्रभावित हुआ। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से आए दिन यह समस्या बनी रहती है। - विश्राम सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें