सोनभद्र। राजपुर जिला पंचायत सदस्य के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी नारसिंह पटेल ने नामांकन किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। मां शीतला धाम पहुंचकर का दर्शन पूजन किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर तीन सेट में नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र रमेश मिश्रा, किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, सदर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह पटेल, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, विनोद मौर्या, सुरेंद्र मौर्या, राजेश मिश्रा, जिला महामंत्री अजीत चौबे, सुरेश शुक्ला, मुरारी गुप्ता, राजेश अग्रहरि, प्रदीप अग्रवाल, ओमप्रकाश दूबे, चंद्रकांत दुबे, शंभूनारायण सिंह, अजीत रावत आदि मौजूद रहे।