फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे बुजुर्ग को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थानाक्षेत्र के अगोरी किले के पास रविवार की दोपहर बाद सड़क किनारे बैठकर लघुशंका कर रहे बुजुर्ग श्रीधर यादव (74) को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी श्रीधर परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक से किसी काम से चोपन बाजार जा रहे थे। दोपहर पौने दो बजे के करीब अगोरी किले के पास पहुंचे तो बाइक रुकवाई और वहां से कुछ दूर आगे सड़क किनारे चले गए। युवक ने भी सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी। उसी दौरान चोपन से बरगवां की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार किले के पास जाकर अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क की पटरी पर जाकर बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद चालक कार मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी जुगैल सीपी वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें