बभनी। स्थानीय थानाक्षेत्र के करचाटोला आसनडीह गांव में रविवार सुबह बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से रामप्रकाश (23) की मौत हो गई। पत्नी और घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।क्षेत्र के करचाटोला आसनडीह निवासी रामप्रकाश पुत्र बबई राम रविवार को सुबह करीब सात बजे घर पर बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन और आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और आनन फानन में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक रामप्रकाश की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह माह का एक मासूम बच्चा है। पति की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए और आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। युवक की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
रेवती क्षेत्र के गायघाट में कामजी गोंड के शव आने पर सड़क जाम करते आक्रोशित लोगों समझाती-बुझाती
रेवती क्षेत्र के गायघाट में कामजी गोंड के शव आने पर सड़क जाम करते आक्रोशित लोगों समझाती-बुझाती