वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के सूअरसोत गांव के पास शुक्रवार बाइक फिसलने से उस पर सवार शंकर खरवार (65) की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद राजाराम खरवार (32) और बालचंद खरवार (28) को भी चोट आई। तीनों रात में बरात से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है।
मांची थाना क्षेत्र के मड़पा गांव निवासी शंकर खरवार, राजाराम और बालचंद खरवार शादी समारोह में शामिल होने बृहस्पतिवार को रायपुर आए थे। विवाह के बाद शुक्रवार की सुबह तीनों एक बाइक से घर लौट रहे थे। खलियारी-सूअरसोत मार्ग पर सूअरसोत गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शंकर खरवार को मृत घोषित कर दिया। राजाराम और बालचंद खरवार का दवा इलाज चल रहा है। रायपुर एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि शंकर खरवार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।