अलीनगर थाना के बिलारीडीह के समीप नेशनल हाईवे पार करते समय सोमवार की देर वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पीडीडीयू नगर निवासी वृद्ध तहसील गए थे और काम के बाद वापस लौट रहे थे। पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर 12 चंदासी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह (80) किसी काम से पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील गए थे। शाम चार बजे काम के बाद महेंद्र वापस घर के लिए चले। राष्ट्रीय राजमार्ग को पैदल पार करने लगे। इसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महेंद्र गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना के बाद ज़ब तक लोग जुटते वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और एंबुलेंस से घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध महेंद्र प्रताप को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस सबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।