फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मोड़ पर बेकाबू हुई ऑटो, सड़क किनारे पलटा, चालक की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया नौगढ़ मार्ग पर सोमवार की देर शाम सुरहुरिया मोड़ के पास बेकाबू होकर ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस घटना में ऑटो चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। दोनों बहन और बहनोई को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहे थे। शहाबगंज थाना के अमांव गांव निवासी राकेश (28) पुत्र सोमारु ऑटो रिक्शा चलाता था। उसकी चचेरी बहन रेखा की शादी नौगढ़ थाना के अमृतपुर गांव में हुई है। उसकी बहन रेखा और जीजा मन्ना उसके घर आए थे। सोमवार को राकेश अपने चचेरे भाई युवराज (26) पुत्र किशोरी के साथ बहन और बहनोई को ऑटो से अमृतपुर छोड़ने गया था। बहन बहनोई को छोड़ कर राकेश और युवराज वापस घर के लिए चले। शाम 7 बजे के करीब ऑटो सुरहुरिया मोड़ पर पहुंचा था। तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर ऑटो बेकाबू हो गया और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। दोनों ऑटो के नीचे दब गए। रास्ता सुनसान होने के कारण काफी देर तक दोनों गड्ढे में पड़े रहे। बाद में राहगीरों ने गड्ढे में ऑटो पलटा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्साक सुनील सिंह ने जांच कर राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवराज को जिला अस्पताल भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।माता सुदामी और पिता सोमारू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। हर किसी की आंखें नम हो गई थी। पुलिस ने राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस सबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें