फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाठी से पीटकर ली बुजुर्ग की जान, आरोपी की तलाश शुरू

विज्ञापन
सिंगरौली में वृद्ध की हत्या के बाद मौके प्रणाम लगी भीड़।
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में सोमवार दोपहर पोते ने रजई कोल (80) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ आरोपी के तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। घटना चितरंगी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कोरसर कोठार में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज ओमप्रकाश (30) अचानक आक्रामक हो गया और बाबा रजई कोल पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। घटना के वक्त घर में केवल आरोपी और उसके बाबा मौजूद थे। अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है। वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था और कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर चितरंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी मनीष खत्री ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें