फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में बंधी में डूबने से वृद्व की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट में स्थित बंधी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम की बताई जा रही है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शव बरामद किया गया। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे ग्राम पंचायत पनारी के मालोघाट निवासी कुंजई राम 65 बंधी में नहाने के लिए गया था। देर रात तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा तो घरवाले उसकी खोजबीन करने मेें जुट गए। ढूंढते हुए बंधी के किनारे महेंद्र कुमार पहुंचा तो देखा उसके पिता का लोटा समेत अन्य सामान रखा है। आशंका वश कुछ लोग बंधी में कूद कर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की अलसुबह से ग्रामीणों के साथ लापता वृद्ध के घरवालों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुंजई राम निवासी मालोघाट का शव बरामद हुआ। चोपन थाना के एसआई राजनरायन यादव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि वृद्ध की तालाब में अचानक फिसल कर गिरने के कारण मौत हुई है। पीएम करवा कर शव को घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें