सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को कचहरी परिसर में राजबहादुर सिंह अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री सुरेश सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की आम सहमति से एल्डर कमेटी का गठन किया गया।
एल्डर कमेटी में ओम प्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, राजेश कुमार सिंह, विश्राम सिंह, श्रीनाथ सिंह को सदस्य नामित किया गया। जगजीवन सिंह को आगामी चुनाव कराने जाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया। बैठक में अध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी सदस्य अपनी वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बन चुके हैं। कुछ ही सदस्यों की सदस्यता शुल्क नहीं जमा है, जो कि जल्द जमा कर देंगे। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की मतदाता सूची का तैयार एवं प्रकाशन करके मुख्य चुनाव अधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी को चुनाव तिथि घोषित करने के लिए कार्यकारिणी ने सहमति दी। इससे जल्द ही नये कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो सके। बैठक में रणजीत सिंह, अतुल प्रताप पटेल, राजेश यादव, प्रेमप्रकाश विश्वकर्मा, हरि प्रसाद यादव, राजकुमार सिंह, सलीम कुरैशी, कमलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार राव, प्रेम कुमार सिंह, संपूर्णानंद गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार भारती मौजूद रहे।