फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घरेलू विवाद में बड़े भाई ने युवक पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद ने में बड़े भाई ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ की कलाई में चाकू लगने पर उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

देवरी गांव निवासी सोनू का अपने बड़े भाई मोतीलाल से काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार की दोपहर भी दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सोनू ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और मौके से चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के लगभग आधे घंटे बाद मोतीलाल उग्र हो गया। गुस्से में आकर उसने चाकू उठाया और छोटे भाई सोनू पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में सोनू के दाहिने हाथ की हथेली पर चोट आई और काफी खून बहने लगा। डायल 112 पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची। घायल सोनू को तत्काल म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।
वहीं आरोपी मोतीलाल को भी मौके से पकड़कर थाने ले जाया गया। एसओ रामदरस राम ने बताया कि घटना की जानकारी है। युवक को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें