फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बच्चे को बनाया आरोपी

Thu, 29 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व शाहगंज थाने की पुलिस ने कक्षा दो में पढ़ने वाले एक आठ वर्षीय बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को मासूम परिवारीजन के साथ जमानत कराने के लिए एसडीएम कोर्ट पहुंचा। एसडीएम ने मासूम को बगैर जमानत लिए छोड़ दिया। उन्होंने शाहगंज थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा हैै।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने प्रथम पक्ष से छविन्द्र और दूसरे पक्ष से सुशीला  समेत 13 लोगों के खिलाफ  मारपीट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।


प्रथम पक्ष से जो मुकदमा दर्ज कराया गया उसमें एक पक्ष से आठ वर्षीय एक बालक का नाम भी शामिल हैै। एफआईआर में उक्त बालक की उम्र 19 वर्ष दर्शायी गई है। जबकि झगड़े से मासूम का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन



 घरवाले जब बालक की जमानत कराने के लिए पेशकार अनंत कुमार वर्मा के  पास पहंुचे। वे दंग रह गए। उन्होंने बालक  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी एसडीएम को दी। इस संबंध में एसडीएम डीपी सिंह ने कहा कि नाबालिग बालक को बगैर जमानत लिए छोड़ दिया गया। शाहगंज एसओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया हैै। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें