फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अरझट गांव में डोर टू डोर सर्वे के लिए आठ टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के अरझट गांव में विशेष सचिव के चौपाल लगाने के बाद अधिकारी- कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को ब्लाॅक के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अरझट गांव में टीम बनाकर लगाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को बभनी ब्लाॅक के सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अरझट गांव में हर घर नल योजना की जांच के लिए लगाई गई। एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अरझट गांव में डोर टू डोर सर्वे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि घर घर जाकर जांच करें और घर के स्वामी से पूछकर फार्मेट को भरें। नल लगा है कि नहीं, कब लगा है, पानी आता है कि नहीं, दोनों समय पानी आता है या नहीं, अगर आता है तो कितने समय आता है।
विज्ञापन

संपूर्ण जानकारी के रिपोर्ट तीन बजे तक पंचायत कार्यालय में प्रेषित करने का निर्देश दिया है। बता दें कि रविवार को विशेष सचिव जयशंकर दुबे के जन चौपाल लगाने के बाद विभाग चौकन्ना हो गया है।
चौपाल में विशेष सचिव ने हर घर नल जल योजना के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की जमकर क्लास ली थी और हर घर जल आपूर्ति कराने का निर्देश दिया है।
एडीओ पंचायत ने बताया कि गांव में सर्वे के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। गांव में 337 घरों में नल लगने की सूची प्राप्त हुई है, जिसका घर घर जाकर सत्यापन करना है और रिपोर्ट देना है। उन्होंने बताया कि इसका रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें