फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आठ वाहन बरामद, तीन बंदी

Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पन्नूगंज थाना के महेवा गांव में राइस मिल के समीप पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशादेही पर चोरी के आठ वाहन बरामद किए गए। इनमें से पांच बाइक और तीन स्कूटी शामिल है। उनसे दो तमंचा भी मिला है। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइंस मेें एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर स्वाट टीम के प्रभारी भारतभूषण तिवारी एवं राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज बालि मौर्य ने महेवा गांव से चोरी की बाइक लेकर जा रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनकी निशानदेही पर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी पुल के पास खंडहर में छिपाकर रखी गई तीन स्कूटी और दो बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया पकड़े गए मिर्जापुर जिले के  लालगंज थाना के अतरौली गांव निवासी समर उर्फ समीर पटेल पास से एक तमंचा, मिर्जापुर शहर के गणेशगंज साहूराम के गली निवासी आनंद मौर्य से एक तमंचा  बरामद हुआ। वहीं तीसरे की पहचान वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के कौशलपुरी कालोनी के प्रत्युश के रूप में हुई। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें