फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में वार्डों के परिसीमन पर आई आठ आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद मंगलवार तक कुल आठ आपत्तियां आईं। बुधवार से आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सर्वाधिक सात आपत्तियां जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर आई हैं, जबकि एक आपत्ति बीडीसी वार्ड को लेकर आई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी करने में जुटा हुआ है। इसके तहत मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जातिवार आबादी का प्रकाशन हो चुका है। फिर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से रविवार को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों के परिसीमन का कार्य पूर्ण करने के बाद उसका अनंतिम प्रकाशन किया गया था। इस पर लोगों से मंगलवार तक दावा तथा आपत्तियां मांगी गई थीं। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि मंगलवार तक कुल आठ आपत्तियां आईं। उन्होंने बताया कि 13 और 14 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद ही जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।नए परिसीमन में जिला पंचायत के वार्डों की संख्या 33 से घटाकर 31 करने का प्रस्ताव किया गया है। इसी तरह से बीडीसी वार्डों की संख्या 834 से घटाकर 778 तथा ग्राम पंचायतों की संख्या 637 से घटाकर 629 करने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें