फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी स्कार्पियो पलटी, दूल्हा-दुल्हन सहित आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनडीहा गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह बरातियों से भरी एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घरात व बरात दोनों पक्ष के लोग घटनास्थल व अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाने।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के सरौल गांव से बभनी थाना क्षेत्र के हथियार गांव में शुक्रवार की रात में बरात आई थी। सुबह बरात विदाई हुई तो बराती दुल्हन को लेकर वापस करमा जा रहे थे। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा गांव के पास पहुंचे थे तभी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस हादसे में दूल्हा राजाराम (22) पुत्र दिनेश, नीरज (20) पुत्र केदार, संगीता (14) पुत्री अजय, राजकुमारी (16) पुत्री दिनेश, रमाशंकर (20) पुत्र मुन्ना, महेश (10) पुत्र दिनेश, शिवमंगल (35) पुत्र जगरनाथ सभी निवासी ग्राम सरौली, थाना करमा तथा दुल्हन सीमा (20) पुत्री मुन्ना निवासी हथियार, चपकी थाना बभनी घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से ले जाकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान संगीता की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें