फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आदेशानुसार स्नातक संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। इसमें स्नातक संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ 23 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक संस्थागत एवं प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। इसकी सूचना महाविद्यालय में चस्पा कर दी गई है। इच्छुक परीक्षार्थी स्नातक कार्यक्रमों के लिए अब 23 जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें