चोपन। नगर के प्रीतनगर गड़ईडीह में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं परांबा शक्ति पीठ के प्रांगण में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा शुरू हो गई। श्री राम कथा के प्रथम दिन सैकड़ों की संख्या भक्त सोननदी के पावन तट से कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ जय श्री राम के नारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। इस दौरान कलश यात्रा में हरिद्वार से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य कृष्णानंद महाराज फूल मालाओं से सजी बग्गी पर सवार हो साथ साथ चल रहे थे। बताते चलें कि सात दिनों तक चलने वाले श्री राम कथा का समापन 25 जनवरी को होगा। यहां हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय, प्रबंधक बारमती देवी, सत्यप्रकाश तिवारी, दिव्य विकास उर्फ बिट्टू सिंह, हंसराज शुक्ल, प्रदीप अग्रवाल, लालबाबू सिंह, दीनदयाल सिंह, विनोद सिंह, अरविंद उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, रघुराई भारती, रिक्की भारती, धर्मेंद्र जायसवाल, आरपी राम, जय शंकर पांडेय सहित भारी में संख्या भक्त मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस मौजूद रही।