फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही समाज का विकास

Tue, 08 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव ने मंगलवार को विश्व साक्षरता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


रैली कलेक्ट्रेट से होकर राबर्ट्सगंज में विभिन्न इलाकों तक गई। लोक शिक्षा प्रेरकों की ओर से निकाली गई इस जागरूकता रैली में तमाम लोगों ने हिस्सा लिया।

रैली को रवाना करने से पूर्व हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा हकीकत में एक ऐसी धरोहर है, जिसे चोर न चुरा सकता है, कोई न उसका बंटवारा कर सकता है। शिक्षा ऐसा अनमोल रत्न है, जिसे लोगों को देने से और बढ़ता है।

शिक्षित समाज से ही चतुर्दिक विकास की कल्पना की जा सकती है। जो समाज पहले शिक्षित हुआ उनका विकास भी पहले हुआ।

लिहाजा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता रैली के माध्यम से नागरिकों साक्षरता के साथ ही बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए अधिकाधिक जागरूक किया जाए।

 डीएम ने कड़ी धूप में ग्राम लोक शिक्षा प्रेरकों की निकाली गई साक्षरता रैली में ग्राम लोक शिक्षा प्रेरकों आदि का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा और साक्षरता जैसे कार्यों को करने का मौका पाना खुशनसीबी है,
विज्ञापन


लिहाजा पूरे मनोयोग के साथ शिक्षा और साक्षरता पर खास ख्याल किया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, एसडीएम सदर हर्षदेव पांडेय, सूचना विभाग के नेसार अहमद, अजय मौर्य, रविन्द्र राजभर, कुमारी छाया सिंह, बिजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें