फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का आर्थिक विकास जरूरी: रमारमण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। जनपद के नोडल अधिकारी बनाए गए अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग रमा रमण ने शनिवार को म्योरपुर के बभनडीहा व देवरी स्थित राजकीय रेशम कीट पालन फर्म का दौरा कर समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने यहां पौधारोपण भी किया। इस दौरान काफी संख्या विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पहले म्योरपुर के बभनडीहा ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन पहुंचे। जहां आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह तथा महिला जागृति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने बात की। इस दौरान उन्होंने उनके द्वारा ककून से निकाले जा रहे धागे एवं मिलने वाले पारिश्रमिक के बारे में भी जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने धागा निकालने की विधि और उसके बिक्री के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन समूहों को ब्लाक स्तर पर मिलने वाले रिवाल्विंग फंड एवं वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद अपर मुख्य सचिव सीधे देवरी ग्राम पंचायत के राजकीय रेशम कीट पालन फर्म पर पहुंचे। उन्होंने देवरी में 42 हजार पौधों के रोपण के लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण भी किया। इस दौरान सहायक निदेशक रेशम रजनीश सिंह ने उन्हें पौधों के रखरखाव के लिए थाला बनाने समेत अन्य जरूरतों के लिए जिलाधिकारी द्वारा अनुमन्य बजट की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि चंदौली जनपद में सौ हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उस पर प्लांटेशन कराया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी जहां उनकी भूमि पर अतिक्रमण है, उसे अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को रोजगार मिले और उनका आर्थिक विकास हो, यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सहायता समूह की महिलाओं को रेशम कीट पालन से जोड़कर लाभ मिल रहा है, यह बहुत अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें