फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: सोनभद्र में 3.2 तीव्रता का आया भूकंप, जमीन से 10 किमी नीचे थी गहराई

Fri, 09 Feb 2024 12:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के अनपरा और पिपरी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजकर 24 मिनट 41 सेकेंड पर भूकंप का झटका लगा। एनसीएस की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी सूचना साझा करने के बाद लोग सकते में रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अनपरा और पिपरी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में बृहस्पतिवार की दोपहर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी (एनसीएस) की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर एक बजकर 24 मिनट 41 सेकेंड पर भूकंप का झटका लगा।

विज्ञापन


भूस्थानिक केंद्र अनपरा और पिपरी थाना क्षेत्र के बीच बेलवादह के पास है। यहां आबादी बहुत कम है। एनसीएस की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी सूचना साझा करने के बाद लोग सकते में रहे। पूरे दिन लोग एक-दूसरे से जानकारी करते रहे। मकरा सिंदूर गांव के पंचायत सहायक मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह क्षेत्र से काम समाप्त कर घर लौटे थे।

भोजन करने के बाद कमरे के चारपाई पर लेटे थे। तभी जमीन हिलने का अहसास हुआ। उधर, जिला आपदा सहायक पवन शुक्ला ने बताया कि कहीं से भूकंप के झटके लगने की सूचना नहीं मिली है। सोनभद्र भूकंप के लिहाज से कम संवेदनशील जोन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें