फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले 16 थे, अब 20 हो गए ब्लैक स्पॉट, वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से जनपद सोनभद्र में चार नए ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना बहुल क्षेत्र) चिह्नित किए गए हैं। अब जनपद में ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। सभी ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से धन मिलते ही आगे की कवायद शुरू होगी। चार राज्यों को जोड़ने वाले वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सर्वाधिक ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं।
प्रशासन की तरफ से वर्ष 2023 तक जिले भर में कुल 16 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें बग्घानाला, किरबिल, मधुपुर, उरमौरा, सुकृत, डाला, चोपन, मुर्धवा, औड़ी मोड़, सलखन, मारकुंडी, लोहरा, बिच्छी पड़ाव, हिंदुआरी, चंडी तिराहा रॉबर्ट्सगंज और हथवानी शामिल है।
विज्ञापन

सिर्फ वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर करीब 12 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग रीवां-रांची पर भी ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। वर्ष 2024 में जिला प्रशासन की तरफ से चार नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है।
इसमें सिंदुरिया, चिल्काडांड, नधिरा और किरबिल शामिल हैं। चार नए ब्लैक स्पाॅट चिह्नित होने के बाद जनपद में कुल 20 ब्लैक स्पॉट हो गए हैं। दुर्घटना बहुल वाले चिह्नित चारों ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना के रोकथाम के लिए कवायद तेज हो गई है।
-
ये कराए जाने हैं कार्य
जिला प्रशासन की तरफ से जिन चार स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। वहां साइन बोर्ड, कैट आई, जेब्रा क्रासिंग, रिप्टेड बार आदि लगाया जाएगा। साथ ही सड़क का मरम्मत भी कराया जाएगा। इससे हादसों में कमी आएगी। नए ब्लॉक स्पॉट पर कार्य कराए जाने के लिए शासन में बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। लाखों रुपये की लागत से प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य कराया जाएगा।
-

वर्जन:

सिंदुरिया, चिल्काडांड, नधिरा और किरबिल इन चार स्थानों को नया ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही कैट आई, जैब्रा क्राॅसिंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। -शैलेश ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी-प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें