फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर गूंजीं या हुसैन की दर्द भरी सदाएं

Sat, 24 Oct 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम हुसैन की शहादत की याद में शनिवार को पूरे ऐहतराम के साथ मोहर्रम मनाया। इस दौरान जगह-जगह पर रखे गए ताजियों को उठाकर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान या अली, या हुसैन की सदा से पूरा बाजार गूंज उठा।

जुलूस की शक्ल में शामिल ताजियों को कर्बला में दफन किया गया और लोगों ने मातम कर दुआख्वानी की और नाते हुसैन पढ़ा। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान शरबत व खिचड़ा का बंटवाया गया।

ताजियादार एसोसिएशन के सदर रोशन खान ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन ने हक एवं इंसानियत की खातिर कुर्बानी दी। राबर्ट्सगंज नगर में ताजिया और जुलूस का नेतृत्व ताजियादार एसोसिएशन के सदर रोशन खां ने किया।
विज्ञापन


 इस दौरान एसडीएम हर्षदेव पांडेय, तहसीलदार योगेंद्र सिंह, सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल केडी यादव पुलिस और पीएसी जवान मौजूद रहे।

इस मौके पर मुनीर खान वारसी, फत्ते मोहम्मद, एजाज अहमद वारसी, हीरा बाबा, फिरोज सिद्दिकी, मुस्ताक खान, मुर्तजा अली अंसारी, हाजी सहाबुद्दीन, अजहर खान, प्यारे भाई कादरी, हिदायत उल्ला खान, रईस खान, जब्बाद अंसारी, मोहम्मद हिफाजत हुसैन, हजरत अली आदि मौजूद रहे।

बभनी- बभनी, बड़होर, चपकी, असनहर, दरनखाड़ आदि गांवों से 36 ताजिया और 18 अखाड़े का बभनी मोड़ के पास स्थित ईदगाह में मिलान किया गया।

 बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने लाठी और तलवार भांजकर अपना करतब दिखाया। ब्लाक प्रमुख कासिम हुसैन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले ताजियादारों को पुरस्कार दिया।

एसओ अशोक सिंह यादव, एसआई अवधेश यादव, पीएसी सूबेदार रामनगीना यादव फोर्स के साथ डटे रहे। अंत में ताजिया को कर्बला में दफन कर ठंडा किया गया। इस दौरान लगभग 10 हजार की भीड़ रही।

चोपन- चोपन नगर से प्रतीकात्मक झंडा जुलूस अपने नियत समय पर निकला और गौरव नगर स्थित कर्बला में दफन कर दिया गया। इस मौके पर पप्पू, नजमुद्दीन, समसुद्दीन, कमरूद्दीन, अनवर कुरैशी, लल्लन कुरैशी, फबे आलम मौजूद रहे।
 
दुद्धी- दुद्धी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर ताजिया देर शाम बढनी नाला के पास स्थित कर्बला में दफन की गई। इस दौरान लोगों ने तलवार, लाठी, बल्लम, भाला का प्रदर्शन किया।

 इसके अलावा जगह-जगह स्टाल लगाकर खिचड़ा भी बांटा गया। ताजिया रामनगर, डूमरडिहा, खजुरी, मल्देवा, सुंदरी, निमियाडीह, कलकलीबहरा, साईं चौक, जुगनू चौक से प्रमुख जामा मस्जिद तिराहे पर इकट्ठा हुई।

इस मौके पर हाजी मजहर हुसैन, मुजीब खां, इब्राहीम खां, तालिब हुसैन, खालिद कमाल, मन्नू खां, राजा खां, सदर आदिल खां मौजूद रहे। केकराही, करमा: डिलाही, बहेरा, पांपी, खैराही से सात ताजिया खैराही के पास स्थित इमामबाड़ा में दफन कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

विंढमगंज: मुड़ीसेमर, सलैयाडीह, केवाल, कोलिनडूबा, हरनाकछार, घीवही में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। जिसे देर शाम कर्बला में दफन कर दिया गया।

 ताजिया अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल अहमद, मौलाना रुस्तम, जावेद अख्तर, रबानीर, जिलानी, वकील, अली अकबर, मुजीब, मतीन, नईक, सफीक, इम्त्याज खान, इस्लाम, कमाल, कल्लू आदि रहे।
विज्ञापन


सलखन- सलखन क्षेत्र में विभिन्न गांवों से 15 ताजिया  कर्बला में देर शाम दफन किए गए। खलियारी और रामगढ़ क्षेत्र  में ताजिया जुलूस निकाला गया। शाहगंज नगर में क्षेत्रीय ताजिया जुलूस निकाला गया इसी प्रकार से कोन, रेणुकूट, म्योरपुर, डाला, घोरावल क्षेत्र में भी ताजिया निकाली गई 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें