फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ई-रिक्शा चालकों ने धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति मांगी

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के साथ पहुंचे टैंपो चालक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
चुर्क। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धर्मशाला चौराहे तक ई-रिक्शा चलाने की अनुमति मांगी है। चालकों का कहना है कि वे चुर्क से रॉबर्ट्सगंज तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पहले ई-रिक्शा धर्मशाला चौराहे तक जाते थे। अब यातायात पुलिस मंडी गेट रॉबर्ट्सगंज से आगे जाने पर रोक लगा रही है। आरोप है कि सवारी छोड़ने के लिए धर्मशाला चौराहे तक जाने पर ई-रिक्शा सीज कर दिए जाते हैं। कई चालकों ने बैंक से ऋण लेकर ई-रिक्शा खरीदे हैं और किस्तें चुकाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात की, जिन्होंने समस्या का उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें