फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर 47 वाहनों का एक लाख 20 हजार रुपये का ई-चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यातायात नियमों का उलंघन कर चल रहे छोटे-बड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर एवं आसपास के इलाकों में चेकिंग के दौरान यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने 47 वाहनों का एक लाख 20 हजार का ई-चालान कर दिया। इस कार्रवाई से बगैर हेलमेट के बाइक और सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और टीएसआई को बिना हेलमेट, मास्क पहने बाइक चलाने वालों का चालान करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट ,तीन सवारी, बिना लाइसेंस ,अनावश्यक घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौक समेत अन्य जगहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 47 दो पहिया वाहनों का एक लाख 20 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें