फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप डाउन सिस्टम से ऑनलाइन लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधान सभा का चुनाव खत्म होते ही बोर्ड परीक्षा कराने के लिए विभागीय सरगर्मी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्राप डाउन सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। परिषद ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों से विवरण मांगा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से आरंभ होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भी अपने स्तर से सारी तैयारियों को समय पूर्व पूरा करने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले में संचालित सभी माध्यमिक विद्यालयों के कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी में तैनात होने वाले शिक्षकों का डेटा भी बोर्ड को भेजा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसी डेटा के आधार पर परिषद की ओर से वहीं से शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाएगी। वहीं ड्यूटी लगाने के बाद उसका विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को ऑनलाइन ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीआईओएस रवि शंकर ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। इस बार कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगनी है, ऐसे में सभी शिक्षकों का विवरण परिषद को भेजा जा रहा है।
जिले स्तर पर नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
परिषद के निर्देश पर इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कार्यालय में ही जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। इसी कक्ष से जिले भर में वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें